नोएडा, जनवरी 16 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-8 में मामूली विवाद में पांच लोगों ने मिलकर तीन दोस्तों को पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने एक युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर उसे बेहोश कर दिया। आरोपियों ने घूरने का आरोप लगाकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। झुंडपुरा निवासी विजय तंवर ने पुलिस को शिकायत दी कि उनका बेटा कार्तिक इसी माह 12 जनवरी को रात में अपने दोस्त परवीन और विशाल के साथ कार से सेक्टर-8 में सलमान कबाड़ी की दुकान पर कबाड़ का सामान बेचने गया था। कार्तिक के पास में सुबोध, रजत और अन्य युवक खड़े थे। सुबोध ने कार्तिक पर कथित तौर पर घूरने का आरोप लगाया। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी और गाली गलौज होने लगी। विवाद बढ़ने पर सुबोध और रजत ने अपने साथियों संग मिलकर कार्तिक और उसके दोस्तों के साथ मार...