अररिया, फरवरी 8 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के घूरना थाना पुलिस ने शनिवार को छापेमारी अभियान चलाकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने मामले के नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पथराहा वार्ड 13 निवासी हाफिज उल्लाह उर्फ झाबर पिता स्व रफू मोहम्मद बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारपीट कर जानलेवा हमला मामले को लेकर 15 दिसंबर 2025 को घूरना थाना कांड संख्या 85/25 के तहत 10 नामजद लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। गिरफ्तार आरोपी लगातार पुलिस पकड़ से बाहर चल रहा था जिसे पुलिस टीम ने छापेमारी अभियान चलाकर गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...