लखीमपुर, नवम्बर 27 -- यूपी में घूमने-फिरने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर हे। दुधवा नेशनल पार्क घूमने आने वाले पर्यटकों को अब रात में रुकने की दिक्कत नहीं होगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दुधवा के आसपास के गांवों में होम-स्टे की सुविधा शुरू की जा रही है। इसके लिए जिले के 39 गांवों को चिन्हित किया गया है। इन गांवों में लोगों से सहमति ली गई है। लोग पर्यटकों के होम-स्टे के लिए सुविधाओं के अनुसार अपने घरों के कमरों को तैयार करा रहे हैं। होम स्टे की सुविधा शुरू होने से गांव वालों की भी आमदनी बढ़ेगी वहीं दुधवा का पर्यटन भी बढ़ेगा। दुधवा नेशनल पार्क में पर्यटकों के ठहरने के लिए बने गेस्ट हाउस, हट फुल होने के बाद पर्यटकों को ठहरने की दिक्कत होती है। पर्यटक पलिया के होटलों में रुकते हैं। वहीं इसका असर दुधवा के पर्यटन पर भी पड़ता है। पर्यटन को बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.