हापुड़, जनवरी 3 -- पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खेड़ा रोड पर स्थित एक आवास को देर रात चोरों ने निशाना बना लिया। घर में घुसकर चोरी कर रहे बदमाशों को जान बचानी मुश्कल हुई जब परिजनों की सतर्कता से एक आरोपी पकड़ लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी चोरी का माल लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए चोर को लोगों ने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान स्वामी सत्येंद्र के भाई का हाल ही में निधन हो गया था। इसी कारण परिवार के अधिकतर सदस्य शोक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए हुए थे। घर में बंधे पशुओं की देखभाल के उद्देश्य से सत्येंद्र का पुत्र वापस घर आ गया था। घटना शुक्रवार देर रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। बताया गया है कि चोरों ने पिलर नंबर 55 के समीप हाइव...