फिरोजाबाद, नवम्बर 16 -- शिकोहाबाद के मोहल्ला वंशीनगर में पीड़िता ने एक दबंग पर तमंचे के बल पर एक युवती के घर में घुसकर परिवार को धमकी देने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वंशीनगर बुढ़रई रोड निवासी एक युवती का कहना है कि पंजाबी कॉलोनी निवासी एक युवक आए दिन उसको परेशान करता है। पीड़िता का आरोप है शनिवार को आरोपी जितेंद्र तमंचा लेकर आया। जबरन शादी करने का दबाव बना रहा है। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...