जौनपुर, अप्रैल 26 -- मछलीशहर। केवट सामाजिक सेवा फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि पाकिस्तान की जेल में बंद बसीरहा गांव निवासी घुरहू बिंद की मृत्यु पर उनके परिजनों को भारत सरकार और प्रदेश सरकार आर्थिक सहायता दे। क्योंकि घुरहू बिंद बहुत ही गरीब परिवार से आते हैं। इसलिए उनके परिवार को 50 लाख आर्थिक सहायता के साथ आवास एवं बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाए। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में ट्रेनी आईएएस ज्योत्सना सिंह ने ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने वालों में केवट सामाजिक सेवा फाउंडेशन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलसी राम केवट, सूरज केवट, राम आसरे बिंद, दीपक बिंद, नीरज बिंद, अशोक कुमार बिंद आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.