चंदौली, नवम्बर 4 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पशुओं में मुंहपका और खुरपका बीमारी का प्रकोप बढ़ गया है। इससे पशु पालक परेशान है। शिकायत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभियान नहीं चल रहा है। यही कारण है कि मंगलवार को कांधरपुर गांव के किसान शमशेर सिंह के गाय की खुरपका बीमारी से मौत हो गई। इस दौरान अन्य पशु पालकों में काफी रोष दिख रहा है। धानापुर विकास खंड के असवरिया,कमालपुर, रैथा, बहेरी, जनौली, एवती, बरहन, जिगिना एवं बरहनी विकास खंड के पिपरी, पई, देवकली, खजुरा,धीना, पिपरदाहा, नूरी, सबल, जलालपुर आदि गांवों में पशुओं में महामारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। किसानों की शिकायत के बाद भी पशु चिकित्सक समस्या को लेकर गंभीर नहीं है। किसान अखिलेश सिंह, संजय यादव, बबलू राम, अजय उपाध्याय, प्रमोद पाल, देवेंद्र पाल का कहना है की ...