गढ़वा, अक्टूबर 19 -- धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के राजा तालाब शिव मंदिर के पास छठव्रतियों की भारी भीड़ उमड़ती है। उसके बाद भी अबतक घाट की साफ सफाई शुरू नहीं हुई है। उक्त कारण छठ घाटों पर गंदगी पसरी हुई है। प्रखंड मुख्यालय में राजा तालाब स्थित शिव मंदिर छठ घाट पर बड़े पैमाने पर छठ महापर्व का आयोजन किया जाता है। उसके बाद भी अभी तक घाटों को सफाई शुरू नहीं होना आयोजन समिति के सामने परेशानी खड़ी कर सकती है। छठ महापर्व शुद्धता व स्वच्छता से जुड़ा पर्व है। उक्त घाट पर धुरकी प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के गांव धुरकी, शक्ति, कुंबा कला, शिवरी सहित अन्य गांवों के छठ व्रती पूजा अनुष्ठान करते हैं। शिव मंदिर तक मुख्य बाजार से होकर जाया जाता है। व्रतियों को घाट तक पहुंचने में कुछ दूरी तक सड़क टूट गई है। यह छठ घाट बहुत प्राचीन है। सड़क की स्थिति भी जर्जर होन...