सहारनपुर, जनवरी 3 -- थाना सदर बाजार क्षेत्र के कोर्ट रोड स्थित सोफिया मार्केट के पास घुमंतू जाति के लोगों के बीच आपसी विवाद ने संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात प्रभावित हो गया। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया तो उनके साथ बदसलूकी की गई। बताया जा रहा है कि अधिकांश लोग नशे की हालत में थे और उनके बीच मारपीट के कारण पूरे इलाके में चीख-पुकार मच गई। झगड़े के दौरान दो लोगों के सिर भी फूट गए। सड़क पर हो रही इस मारपीट को देखकर राहगीर डर के मारे वहां से भागते नजर आए। घटना के दौरान पास में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन नशे में धुत लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.