अलीगढ़, फरवरी 21 -- अलीगढ़। राशन की दुकानों पर घुन लगा अनाज मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आपूर्ति निरीक्षकों द्वारा कोटेदारों की दुकानों का सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर खाद्यान्न वितरण व्यवस्था एवं गुणवत्ता की जांच की। निरीक्षण के दौरान कोटेदारों की दुकानों पर उपलब्ध चावल, गेहूं एवं अन्य खाद्यान्न की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित कार्डधारकों से वितरण व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनके बयान दर्ज किए गए। जहां कहीं भी खाद्यान्न की गुणवत्ता में कमी की आशंका पाई गई, वहां संबंधित कोटेदारों को तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.