बोकारो, जनवरी 9 -- बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो शहर से प्रकाशित बांग्ला पत्रिका घुणपोका का 25 वर्ष का सफर पूरा हुआ। जिनमें अनगिनत साहित्यकार, कवियों ने अपनी अमिट छाप छोड़ गये। घुणपोका साहित्य पत्रिका के सचिव दिलीप वैराग्य ने कहा कि इस सफर में बोकारो, कोलकाता, जमशेदपुर, हजारीबाग, झाड़ग्राम सह अन्य जगह के लेखक, कवियों ने अपना योगदान दिया है। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के परिसर में विमोचन कर एक ऐतिहासिक मुहूर्त की रचना करना उचित समझता हूं। मुख्य अतिथि डॉ दीपक सेन ने कहा 25 साल से साहित्य पत्रिका को प्रकाशित करना काबिले तारीफ है। उन्होंने घुणपोका साहित्य पत्रिका के सभी सदस्यों व बोकारोवासियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष अतिथि एआरएस स्कूल के प्राचार्य विश्वजीत पात्रा ने कहा घुणपोका साहित्य पत्रिका ने शहर को गौरवान्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.