गौरीगंज, दिसम्बर 7 -- संग्रामपुर। क्षेत्र के उमापुर मैदान में मंगलवार को घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिसमें सिन्धी और चौटाला घोड़ों की अलग से घुड़दौड़ होगी। आयोजक बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सदाशिव पाण्डेय ने बताया कि स्व. विभा पाण्डेय की पुण्यस्मृति में घुड़दौड़ का आयोजन मंगलवार को कालिका धाम के पास उमापुर मैदान में किया जाएगा। जिसमें प्रतापगढ़, प्रयागराज, सुल्तानपुर, रायबरेली व अमेठी जिले के सिन्धी तथा चौटाला घोड़े भाग लेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगों में उत्साह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...