आगरा, फरवरी 13 -- वैलेंटाइन वीक में बुधवार की रात युवती की बारात आनी थी। रिश्तेदार मैरिज होम में आ गए थे। हलवाई पकवान बना रहे थे। दूल्हे के पिता का फोन आया। बताया कि बारात लेकर नहीं आ पाएंगे। ताजगंज थाने में हैं। यह सुनकर दुल्हन के घरवालों के होश उड़ गए। ताजगंज थाने पहुंचे वहां एक युवती गोद में बच्चा लिए मिली। दूल्हे को अपने बच्चे का पिता बताया। *घुड़चढ़ी से पहले ही शादी टूट गई। दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस आयुक्त को तहरीर दी है। ये मामला आगरा का है। पुष्पांजलि बाग, दयालबाग के रहने वाली शिवी की शादी ताजगंज स्थित रजरई, अनुपम गार्डन के रहने वाले अंबर उपाध्याय के साथ तय हुई थी। अंबर एक ऑटोमोबाइल कंपनी में यूपी और उत्तराखंड का मैनेजर है। नवंबर 2024 में रिश्ता तय हुआ था। दस फरवरी को भगवान टॉकीज स्थित एक होटल में ल...