सहारनपुर, नवम्बर 2 -- नागल। थाना नागल क्षेत्र के गांव बोह बोहडुपुर में शनिवार रात घुड़चढ़ी के दौरान एक वर्ग के लोगों ने हमला कर जमकर मारपीट की। इसमें कई लोग घायल हो गए। वहीं आरोपियों ने फायरिंग भी की। इनमें एक हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर सीओ कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि डीजे की आवाज कम कराने को लेकर लेकर हमला किया है। पीड़ित पक्ष ने 10 नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। रविवार को राजेश सैनी के बेटे नितिन सैनी की बारात जानी थी। शनिवार रात घुड़चढ़ी का कार्यक्रम चल रहा था। करीब 9:30 बजे जैसे ही घुड़चढ़ी शमशाद के मकान के निकट पहुंची तो डीजे की आवाज कम करने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दूसरे वर्ग के दर्जनभर से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ ...