बुलंदशहर, फरवरी 20 -- जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में देर शाम युवक की घुड़चढ़ी के दौरान कार सवार पिता-पुत्र द्वारा साइड मांगने पर बवाल हो गया। कार सवार प्रधानाध्यापक और उनके बेटे एयरफोर्स के जवान पर बारात में शामिल लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला बोल दिया। घायल पिता-पुत्र को अस्पताल भेजा गया है। दूसरे पक्ष से भी एक युवक घायल बताया गया है। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं हमला होने के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। कई घंटे बाद युवक की बारात गई। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी जितेंद्र सिंह क्षेत्र के करियारी स्थित सरकारी विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं और फिलहाल उनका परिवार जहांगीराबाद के मोहल्ला न्यू पुख्ता बाजार में रहता है। गुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.