बुलंदशहर, फरवरी 22 -- थाना क्षेत्र में घुड़चड़ी के दौरान युवक डीजे की गाड़ी और दीवार के बीच में दब गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव सबदलपुर निवासी पूर्व प्रधान नानक के पुत्र बादल की शनिवार की शाम बारात जाने से पहले घुड़चढ़ी हो रही थी। घुड़चड़ी के समय चामुंडा मंदिर पर पूजा अर्चना करने के बाद डीजे को बैक किया जा रहा था तभी दूल्हे की बहन का देवर नितिन उम्र करीब 20 वर्ष निवासी गाजियाबाद दीवार और डीजे के बीच आ गया। डीजे और दीवार के बीच दबने से नितिन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद घुड़चड़ी में शामिल लोगों में अफरा तफरी मच गई। कड़ी मशक्कत से युवक को निकाला गया। परिजन ने नितिन को उपचार के लिए जहांगीराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.