हजारीबाग, मार्च 30 -- विष्णुगढ़ प्रतिनिधि। कोनार डैम में डीवीसी की ओर से लगाए जा रहे सोलर पावर प्लांट के विरोध में शनिवार को विस्थापितों का धरना कोनार परियोजना कार्यालय के समक्ष लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। विस्थापित 70 वर्ष पूर्व डीवीसी द्वारा अधिग्रहित हुई खाली पड़ी शेष भूमि को वापस रैयतों को सौंपने समेत नौ सूत्री मांगों पर अडिग हैं। दो दिनी धरना के अंतिम दिन जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य की मांग में विस्थापितों का दर्द भी छिपा था। उनके शोषण से आंदोलन को बल मिला। उन्होंने शहीद बिनोद बिहारी महतो, जयपाल सिंह मुंडा और कामरेड एके राय का जिक्र करते हुए कहा कि इस देश ने महात्मा गांधी तथा शहीद भगत सिंह दोनों को माना है। धरना-ज्ञापन गांधी जी का रास्ता है। इस बार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.