गया, दिसम्बर 15 -- घुघरीटांड़ बाइपास पर रोजाना लगने वाला जाम लोग परेशान हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक बाइपास पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं, जिससे राहगीरों, स्थानीय निवासियों और दूर-दराज से आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। स्कूली बच्चे, मरीज और नौकरीपेशा लोग सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइपास की आधी सड़क पर फुटपाथी दुकानों और अवैध ऑटो स्टैंड का कब्जा हो चुका है। बीच सड़क पर ऑटो और ई रिक्शा खड़ी करके जाम की स्थित बनाये रखते हैं। नतीजतन, वाहनों के क्रॉस करने में दिक्कत होती है और थोड़ी सी भी भीड़ होने पर जाम की स्थिति बन जाती है। बाइपास पर ई-रिक्शा की लगातार बढ़ती संख्या भी है। बीच सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर सवारी लेने का सिलसिला आम...