मिर्जापुर, दिसम्बर 23 -- मिर्जापुर,संवाददाता। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महिला का हिजाब हटाने के विरोध में मंगलवार को सपा महिलासभा की कार्यकर्ताओं की ओर से महिला स्वाभिमान मार्च निकाली गई। मार्च करते हुए महिलाएं कलक्ट्रेट पर पहुंच कर प्रदर्शन करने के बाद सभा की। मार्च का नेतृत्व सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी एवं महिलासभा की जिलाध्यक्ष परवीन बानो ने किया। कलक्ट्रेट पर बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं यूपी सरकार के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि उपजिलाधिकारी अजीत को दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने कहा कि महिला सम्मान के खिलाफ दिया गया निंदनीय ही नहीं इनकी महिलाओं के प्रति दूषित मानसिकता को भी दर्शाता है। किसी महिला के घुंघट और नक...