बागेश्वर, अगस्त 17 -- उत्तराखंड का प्रसिद्ध लोकपर्व घी संक्रांति धूमधाम से मनाया गया। संक्रांति को सिंह संक्रांति के नाम से भी जाना जाता है। पितरों और देव मंदिरों में फल और मौसमी सब्जियां चढ़ाई गई। भादो के आगमन पर खेती और पशुपालन से यह घी त्यार विशेष पर्व माना जाता है। उत्तराखंड में माह का प्रत्येक एक दिन यानी संक्रांति को लोक उत्सव के रूप में मनाने की प्रथा है। भाद्रपद (भादो) मास की संक्रांति, जिसे सिंह संक्रांति भी कहा जाता है। इस दिन सूर्य सिंह राशि में प्रवेश करता है, इसलिए इसे सिंह संक्रांति भी कहा जाता है। घी त्योहार जिले में धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने घरों में मीठे पकवान बनाए। बीते शनिवार की रात घी और उड़त की दाल को पीसकर रोटी बनाई गई। घी के साथ उन्हें खाया गया। रविवार की सुबह देव मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। फल, सब्जी और पकवा...