बदायूं, फरवरी 14 -- बदायूं। अलापुर क्षेत्र में कार के भीतर घी व्यापारी का शव मिलने के मामले में शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि विसरा रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार शाम अलापुर थाना क्षेत्र के एमएफ हाईवे पर नखशा बाजार में के बीच बंद कार में सदर कोतवाली क्षेत्र ब्राहमपुर के रहने वाले 30 वर्षीय घी व्यापारी अमन साहू का शव मिला था। वह घर से बिसौली जाने की बात कहकर निकले थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शीशे तोड़कर कार खोली तो व्यापारी गर्दन तक पॉलीथिन में लिपटे मिले थे, जिसमें पतली पाइप नाइट्रोजन सिलेंडर से जुड़ी थी। कार से सल्फास की डिब्बी भी बरामद हुई थी। पुलिस ने शव निकालकर ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.