मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के जवाहरलाल रोड घिरनी पोखर स्थित विशाल कुमार की सब्जी दुकान से 98 हजार रुपए, पांच बोरा परवल और दो कार्टन भिंडी चुरा ली गई। घटना गुरुवार देर रात की है। पीड़ित व्यवसायी ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को उसने बताया कि प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की अहले सुबह चार बजे दुकान पर पहुंचा तो नगदी समेत सामान चोरी हो गया था। दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, जिसमें अज्ञात चोर दुकान के अंदर घुसा था। दूसरा चोर बाहर खड़ा था। फुटेज में यह कैद हो गया है। इधर, नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान भी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.