पिथौरागढ़, जुलाई 30 -- पिथौरागढ़। इग्यार देवी घिगरानी में रहने वाले ग्रामीण इन दिनों गुलदार की दहशत में जी रहे हैं। स्थानीय शमशेर मेहता ने बताया कि आए दिन ही गुलदार आबादी के करीब पहुंच रहा है। बताया कि मंगलवार रात गुलदार खिड़की की जाली तोड़कर उनके गोशाला में घुस आया और पांच बकरियों को मार डाला। ग्रामीण संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने वन विभाग से पीड़ित परिवार की उचित मुआवजा देने व ग्रामीणों को गुलदार के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.