आगरा, फरवरी 10 -- कई बार जो चीजें हमें साधारण घास जैसी दिखती हैं, वही भविष्य की बड़ी कमाई का रास्ता खोलती हैं। कैमोमाइल, लेमन ग्रास, वेटीवर (खस) और सिट्रोनेला-दिखने में सामान्य, लेकिन इनके एसेंशियल ऑयल की कीमत 25 हजार से 50 हजार रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाती है। यही वजह है कि अब ये फसलें किसानों के लिए "हरा सोना" साबित हो रही हैं। कासगंज के ग्राम बहोरा में किसान श्यामा चरण उपाध्याय ने इस सोच को ज़मीन पर उतार कर दिखाया है। उन्होंने अपने छोटे से फार्म हाउस को एक सुंदर और उपयोगी बॉटनिकल गार्डन में तब्दील कर दिया है। यहां सुगंधित और औषधीय पौधों की वैज्ञानिक तरीके से खेती की जा रही है, जो कम भूमि में अधिक मुनाफा दे रही है। श्यामा चरण उपाध्याय बताते हैं कि लेमन ग्रास का उपयोग चाय और आयुर्वेदिक उत्पादों में होता है, वहीं खस, सिट्रोनेला और कैमोम...