मधुबनी, मार्च 27 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के महिसाम गांव स्थित बधार में खेत में घास व फसल काटने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को बेरहमी से मारपीट कर गभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी युवक महिसाम वार्ड आठ का निवासी संतोष कुमार पासवान(32) बताया गया है। घटना 22 मार्च को घटित हुई बतायी गई है। जख्मी व्यक्ति का पहले मधेपुर पीएचसी सह रेफ़रल अस्पताल तथा बाद में डीएमसीएच दरभंगा में इलाज चला। दरभंगा से इलाज कराकर वापस आने के बाद घायल संतोष कुमार पासवान ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जिसमें कपड़फोरा टोला वार्ड दस के नीतू सदाय, राजू सदाय सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने बताया कि मामले की अनुसंधान शुरू कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.