पीलीभीत, जून 29 -- पीलीभीत। थाना अमरिया क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने अमरिया पुलिस को तहरीर दी। जिसमें कहा गया कि 25 जून को वह अपनी 19 वर्षीय पुत्री के साथ घर के निकट गन्ने के खेत में घास काट रही थी। शाम चार बजे गांव का आरिश वहां आ गया और उसकी पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसकी पुत्री ने शोर मचाया तो वह वहां पहुंची। जिसपर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। इसके बाद वह अपनी पुत्री के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गई तो वहां आरिफ, राजिक, अकील, साहिद और रेशमा ने उसे और उसकी पुत्री के साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की। पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.