बागेश्वर, जुलाई 13 -- घास काटने को लेकर भतरौला और धारागैर की महिलाओं में विवाद गहरा गया। विवाद बढ़ते देख वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर वापस भेज दिया। कहा कि वन विभाग की भूमि पर किसी तरह का विवाद करने का हक किसी को नहीं है। इसके बाद महिलाएं वहां से चली गईं। नीलेश्वर के समीप घास काटने को लेकर रविवार को भतरौला और धारागैर की महिलाओं में विवाद हो गया। भतरौला की महिलाओं का कहना है कि वन विभाग की वन भूमि में धारागैर की महिलाओं ने जबरन एक एरिया को घास काटने के लिए आरिक्षित कर लिया है। इसमें भतरौला की महिलाओं को आने से रोका जा रहा है। भतरौला की महिलाओं का कहना है कि वह घास काटने उस एरिया में गए तो धारागैर की महिलाओं ने उनके साथ बदतमीजी की। इससे महिलाओं में विवाद हो गया। विवाद की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.