गोरखपुर, जनवरी 31 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के खुटहन खास गांव में घास काटने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, खुटहन खास टोला सोनबरसा निवासी मंशा देवी ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे उसके पट्टीदार खेत में घास काट रहे थे। मना करने पर संतबली और उसके बेटे पप्पू निषाद, रामपत व धर्मबली ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष की सुधा का आरोप है कि उसकी बेटियां निशा और चांदनी खेत से घास काटकर घर लौट रही थीं। इसी बात को लेकर राजकुमार, गोविंद, मंशा और राजकुमारी ने गाली-गलौज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.