रांची, दिसम्बर 18 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी के तेतरा मैदान में गुरुवार को घासी नायक समाज की बैठक सह प्रखंड स्तरीय चुनाव शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में समाज के बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। सर्वसम्मति से खूंटी प्रखंड की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें बंटी नायक को अध्यक्ष, विजय नायक को उपाध्यक्ष तथा दीपेश नायक और संजीव नायक को मंत्री चुना गया। बैठक के दौरान समाज की एकता को मजबूत करने, संगठन को सशक्त बनाने और भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने सामाजिक समरसता, युवाओं की भागीदारी और संगठनात्मक विस्तार पर जोर दिया। अंत में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अगली बैठक आगामी रविवार को आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर विनय नायक, सावन नायक, नथन नायक, सिकंदर नायक, प्रदीप नायक, प्रेम नायक,...