कन्नौज, दिसम्बर 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सौरिख रोड पर भगवंतपुर गांव के पास सड़क हादसे में घायल सर्राफा व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। नगर के मोहल्ला कोलियान निवासी देवेंद्र कुमार वर्मा कस्बा सौरिख में तिर्वा रोड पर सराफा की दुकान किए हुए थे। 11 दिसंबर की शाम छिबरामऊ से ज्वेलरी का सामान लेकर बाइक से सौरिख जा रहे थे। जब वह सौरिख रोड पर भगवंतपुर गांव के सामने पहुंचे, तभी रोड पर अचानक नीलगाय आ गई। इसकी चपेट में आने से इनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने आनन-फानन में घायल को सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। वहां देवेंद्र की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें लाला लाजपत राय हॉस्पिटल कानपुर रेफर कर दिया गया। वह...