भभुआ, फरवरी 18 -- हादसे पर शिक्षा विभाग ने संवेदना जताई, शिक्षक संघ ने जताया शोक परिभ्रमण को लेकर संघ और शिक्षा विभाग ने रखी अपनी-अपनी बात (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। शैक्षणिक परिभ्रमण पर जा रहे चैनपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय बढ़ौना के छात्र-छात्राओं की बस और ट्रक की टक्कर में शिक्षकों की मौत पर शिक्षा जगत में शोक की लहर है। घायलों का इलाज जारी है। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर घटना पर गहरा दु:ख जताया और मृत शिक्षकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संघ घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने स्पष्ट किया कि शिक्षकों या प्रधानाध्यापकों पर शैक्षणिक परिभ्रमण को लेकर किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया है। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.