गिरडीह, अप्रैल 3 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। सड़क दुर्घटना में गंभीर रुप से घायल छोटकी खरगडीहा के 46 वर्षीय ईश्वर साह की इलाज के दौरान मंगलवार को पैतृक अवास में मौत हो गई। मौत के बाद उन्होंने अपने पीछे भरापूरा परिवार को छोड़ गया है। बताया जाता है कि 11 मार्च को वे छोटकी खरगडीहा ओझाडीह पथ होकर ऑटो से ओझाडीह जा रहे थे। इस बीच अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गया। इस दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। देवघर के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले उसे अस्पताल से छोटकी खरगडीहा लाया गया था। इस बीच उनकी मौत हो गई। मृतक व्यवसायी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...