धनबाद, अप्रैल 8 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के मोहलीडीह बस्ती स्थित तेतुलमारी/भूली मुख्य मार्ग के किनारे सोमवार की सुबह गंभीर स्थिति में 57 वर्षीय घायल व्यक्ति के मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घायल को किसी आपराधिक किस्म के लोगों द्वारा उक्त स्थल पर रखकर फरार होने की चर्चा हो रही है। घायल के पेट फटा हुआ था। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। स्थानीय लोगों की पहल पर घायल को इलाज के लिए एम्बुलेंस से एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेजा। घायल ने अपना पता केंदुआडीह के गनसाडीह निवासी गणेश राय के रूप में बताया है। सूचना पर जिप सदस्य इसराफिल उर्फ लाला व मोहलीडीह पंचायत के पूर्व मुखिया आजाद पहुंच कर एंबुलेंस की व्यवस्था कराई। बताया कि घायल व्यक्ति का पेट फटा होने के कारण अंतरी बाहर निकला था। कोई रोड एक्सीडेंट की बात कर रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.