सिमडेगा, जनवरी 2 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नव वर्ष का जश्न मना कर घर लौट रहे एक ग्रामीण गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल ग्रामीण गरजा निवासी राकेश नायक को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि राकेश पैदल अपने घर लौट रहा था। इसी क्रम में एक तेज रफ्तार से आ रही स्कूटी चालक ने पीछे से राकेश को टक्कर मार दी। जिससे राकेश को गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल राकेश को सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इधर मृतक राकेश नायक के परिजनों को डीसी कंचन सिंह के पहल पर सहायता पहुंचाई गई। सदर बीडीओ समीर रेनियर खलखो के निर्देश पर मृतक के परिजन को तत्काल राहत के रूप में 10000 रुपए नगद राशि, कंबल और राशन दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर सदर ...