बागेश्वर, मई 7 -- बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र अंतर्गत एक अज्ञात व्यक्ति गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर हालत में कुछ अज्ञात लोग उन्हें जिला अस्पताल के गेट पर छोड़ गए। जिला अस्पताल में घायल का उपचार किया जा रहा हैं। घायल का उपचार कर रहे जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ विदित पांडे ने बताया की अज्ञात व्यक्ति गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचा उसका प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट है। फिलहाल व्यक्ति अपना नाम पता बताने की हालत में नहीं है। वहीं व्यक्ति द्वारा अपना नाम स्टेशन रोड निवासी विनोद बताया जा रहा है। लेकिन स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...