गाजीपुर, फरवरी 20 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर में बीते 10 फरवरी को कार के धक्के से घायल वृद्ध महिला 70 वर्षीय रूना देवी पत्नी रघुनाथ प्रजापति की शुक्रवार को बीएचयू वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। गौरतलब है कि मृतक महिला भरतपुर में ही आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी, तभी बहरियाबाद की तरफ से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें धक्का मार दिया था। उसके बाद परिजन उन्हें लेकर लालगंज स्थित अस्पताल चले गए, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया था। इस मामले में परिजनों ने कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.