बाराबंकी, अक्टूबर 11 -- बाराबंकी। सड़क हादसे में पांच दिन पहले घायल वृद्ध की सफेदाबाद स्थित हिन्द अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जिला अयोध्या के थाना मवई के करौंदी गांव निवासी शत्रोहन लाल रावत (65) पुत्र स्व. भगौतीलाल सात अक्टूबर को तिवारी का पुरवा चौराह पर साइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान किसी वाहन ने इनकी साइकिल में टक्कर मार दी थी। इसमें वह गंभीर घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें डाक्टर ने रेफर कर दिया था। परिजनों ने उन्हें सफेदाबाद स्थित हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार की शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...