बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता सड़क दुर्घटना में घायल वृद्दा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव निवासी कल्लू ने बताया कि उसकी 70 वर्षीय मां सेमिया को मंगलवार को नरी गांव निवासी हरिनारायण (28) ने टक्कर मार दी थी। हादसे में दोनों घायल हो गए थे। घायल को परिजनों ने रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, बाइक सवार ने बताया कि वह अपनी बहन की ससुराल चकला गांव में खिचड़ी देकर लौट रहा था, रास्ते में यह हादसा हो गया। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि बाइक की टक्कर लगने से वृद्धा की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभी तक तहरीर नहीं मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...