कानपुर, दिसम्बर 27 -- शिवली। नगर पंचायत शिवली से भेवान में भूसा लेने जाने की बात कहकर निकला लोडर चालक गुरूवार रात में घायल अवस्था में राम गंगा नहर रोड पर भेवान के पास पड़ा मिला था। परिजन उसको सीएचसी शिवली से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर ले गए थे। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। इससे उसके घर में कोहराम मच गया। गांधीनगर शिवली निवासी चालीस वर्षीय ओमप्रकाश उर्फ झल्लू लोडर चालक था। गुरूवार को वह लोडर लेकर भेवान से भूसा लादे जाने की बात कहकर निकला था। देर रात वह घायलावस्था में रामगंगा नहर रोड पर जिंद बाबा की मजार के पास पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंचे परिजन उसको सीएचसी शिवली में प्राथमिक उपचार करने के बाद कानपुर ले गए थे। वहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। बेटे की मौत से उसकी मां राम...