बरेली, दिसम्बर 22 -- मीरगंज, संवाददाता। हाईवे पर गलत दिशा में जा रही कार की टक्कर से बाइक सवार रिटायर्ड पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को हाईवे पर कुल्छा खुर्द पेट्रोल पंप के पास गलत दिशा में जा रही कार ने मीरगंज से मिलक की ओर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रिटायर्ड पुलिस कर्मी शराफत अली (68) निवासी जालिफ नगला, मिलक रामपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी की मदद से घायल को बरेली भेजा गया। रविवार रात इलाज के दौरान शराफत अली की मौत हो गई। शराफत अली मूलरूप से मीरगंज के गांव गुगई के निवासी थे। गुगई के प्रधान मनोज सक्सेना ने बताया वे 2017 में पुलिस से रिटायर्ड हुए थे। वे परिवार सहित रामपुर के गांव जालिफ नगला म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.