फतेहपुर, दिसम्बर 16 -- नगर के जयगुरुदेव मंदिर के पास शनिवार सड़क हादसे में घायल 20 वर्षीय नितिन सैनी निवासी जहानपुर की इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की सांसे थमने की खबर आते ही घर में कोहराम मच गया। बता दें कि शनिवार शाम नितिन सैनी, अर्पित सैनी व एकलव्य बाइक से जा रहे थे, तभी बाइक सवार हादसे का शिकार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां नितिन को कानपुर रेफर किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...