प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के सरायताल सरैंया मकई निवासी 44 वर्षीय दिनेश वर्मा ई-रिक्शा चलाता था। सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर घर से निकला था, लेकिन शाम को घर नहीं लौटा। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे लालगंज के तिनमोहड़िया (पूरे तिलकराम) के पास नाले में वह अचेत अवस्था में मिला। इसकी सूचना पाकर पुलिस पहुंची और उसे लालगंज ट्रामा सेंटर भेजा। उसकी पहचान होने के बाद उसे गंभीर हालत में एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया। प्रयागराज में बुधवार को दोपहर बाद घायल युवक ने दम तोड़ दिया। मामले में मृतक के बेटे अंकुश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा...