गढ़वा, दिसम्बर 11 -- रंका। खरडीहा गांव निवासी संजय यादव के 21 वर्षीय पुत्र अमित कुमार यादव की मौत इलाज के दौरान हो गई। रंका-गढ़वा मार्ग पर बुधवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल गंभीर स्थिति में लाया गया था। सदर अस्पताल से उसे रिम्स रेफर कर दिया गया था। रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...