मेरठ, फरवरी 14 -- सरूरपुर। थाना क्षेत्र के कस्बा हर्रा निवासी 28 वर्षीय उस्मान पुत्र कदीर की सड़क हादसे में घायल होने के बाद उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले हरियाणा में हुए सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार उस्मान ट्रक चालक था और उसी के सहारे परिवार का गुजर-बसर चलता था। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उसके पिता का भी निधन हो चुका है। उस्मान अपने पीछे मां सरवरी, पत्नी मुस्कुराना और तीन छोटे बच्चे आहद, अक्शा और मनतशा को छोड़ गया है। शुक्रवार देर शाम नम आंखों के बीच उसे सुपुर्द-ए-खाक किया गया। परिवार के सामने अब बच्चों की परवरिश और आजीविका की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...