हाथरस, जनवरी 5 -- दो दिन पूर्व सासनी अकराबाद रोड़ पर एक युवक घायल अवस्था में पड़ा मिला। जिसका उपचार दिल्ली में चल रहा था। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मुरसान गेट स्थित गली गंगाधर निवासी 24 वर्षीय यश उर्फ कान्हा पुत्र स्व जगदीश गोस्वामी संदिग्ध हालत में दो दिन पूर्व अकराबाद रोड़ पर पड़ा मिला था। जिसका पहले अलीगढ़ मेडिकल तो बाद में दिल्ली रैफर कर दिया गया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। परिजन शव को हाथरस ले आए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक टाइल्स लगाने का ठेकेदार था और अपने घर का इकलौता सहारा था। परिवार में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की तीन बड़ी बहन है,जिनकी शादी हो चुकी है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.