कानपुर, फरवरी 8 -- कल्याणपुर, संवाददाता। कावड़ यात्रा के दौरान भगदड़ में घायल हुए युवक की कल्याणपुर के निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत करा शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कानपुर देहात के शिवली हरदिया नाल निवासी 38 वर्षीय मुलायम सिंह यादव बीते गुरुवार को कांवड़ लेकर निकले थे। चौबेपुर के समीप कांवड़ यात्रा में अचानक भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई जिसमें दबने से मुलायम की पसलियों में गंभीर चोट आ गई। उन्हें कल्याणपुर खुर्द स्थित गणेश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार को उनकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने जब अस्पताल प्रबंधन से मरीज को रेफर करने की बात कही तो ड्यूटी डॉक्टर ने बेहतर इलाज का हवाला देकर उन्हें रोक दिया। रविवार को मुलायम ने द...