शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- मदनापुर, संवाददाता। कलान क्षेत्र में सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल से मिले मेमो पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। कलान के मोहल्ला उल्फत नगर मिलकिया मोड़ निवासी पाल का 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार 11 दिसंबर की शाम करीब पांच बजे बाइक से गर्भवती पत्नी रेखा देवी के साथ ससुराल सौलिया, थाना फरीदपुर (बरेली) जा रहा था। पीलीभीत वेवर स्टेट हाईवे पर बरखेड़ा गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल से 12 दिसंबर को बरेली रेफर किया गया। नीलकंठ अस्पताल के बाद गैलेक्सी अस्पताल में इलाज चला, जहां 17 दिसंबर को उसकी मौत हो गई। उसी दिन रेखा देवी ने बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म की खुशी मातम में बदल ...