गाजीपुर, दिसम्बर 12 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। बहरियाबाद थाना क्षेत्र के सरसौली गांव निवासी एक युवक की आजमगढ़ के पीजीआई चक्रपानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि 22 वर्षीय विवेक चौहान पुत्र चंद्रजीत चौहान बीते सात दिसंबर की रात रायपुर बाजार के लिए निकला था। अगले दिन आठ दिसंबर की सुबह, वह सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग से लगभग 400 मीटर पूरब गंभीर रूप से घायल पड़ा मिला था और बाइक क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी थी। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन घायल विवेक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले गए, जहां से रेफर होने के बाद उसे आजमगढ़ के चक्रपानपुर स्थित पीजीआई में भर्ती कराया गया। गुरुवार रात इलाज के दौरान विवेक की मौत हो गई। विवेक ...