मैनपुरी, नवम्बर 7 -- बिछवां। कस्बा निवासी 25 वर्षीय युवक अपनी बहन के घर से वापस घर आ रहा था। तभी कुरावली थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए उसे आगरा ले गए। जहां रास्ता में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कस्बा निवासी 25 वर्षीय सुमित कुमार पुत्र जमादार कश्यप अपनी बहन के घर से वापस अपने घर आ रहा था। तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने कुरावली थाना क्षेत्र के हाईवे पर टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उसे आगरा अस्पताल ले गए। रास्ता में उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनने ...