कौशाम्बी, सितम्बर 9 -- सैनी थाना क्षेत्र के थुलगुला टेढ़ीमोड़ पर हुए सड़क हादसे में घायल सूरज केसरवानी की एसआरएन में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। सूरज की मौत से परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। सूरज अजुहा के वार्ड नंबर नौ का रहने वाला था। पांच सितंबर को सैनी के थुलगुला गांव जाते समय सूरज हादसे का शिकार हुआ था। गंभीर चोट आने पर उसे मेडिकल कालेज से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज रेफर किया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...